नीतीश कुमार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, गिरगिट से की तुलना
Bihar Nitish Kumar news : नीतीश कुमार के रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और भाजपा के साथ सरकार बनाने के फैसले के बाद कांग्रेस ने उनकी तुलना गिरगिट से की और कहा कि राज्य के लोग इस विश्वासघात के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। वह राज्य में महागठबंधन से अलग हो गए। कुमार के इस कदम से इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) को भी बड़ा झटका लगा है।
राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। हालांकि नीतीश ने कुछ ही देर बाद NDA के समर्थन से सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। वे शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नीतीश कुमार के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह साफ है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए यह राजनीतिक नाटक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा जल्द ही बिहार में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की यात्रा से घबराए हुए हैं।
रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बिहार की जनता विश्वासघात महारथी और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को माफ नहीं करेगी।
रमेश ने कहा कि बिलकुल साफ है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक नाटक रचा गया है।
बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 28, 2024
इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी।
बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे… https://t.co/v47tQ8ykaw
कांग्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजस्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।
JDU का पलटवार : इस पर JDU नेता के.सी. त्यागी पलटवार करते कहा कि कांग्रेस का एक भाग INDIA गठबंधन के नेतृत्व को हड़पना चाहता है। 19 दिसंबर को INDIA गठबंधन की जो बैठक हुई थी उसमें एक साजिश के तहत INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सुझाया गया जबकि मुंबई में जो बैठक हुई थी उसमें कहा गया था कि बिना किसी का नाम आगे किए INDIA गठबंधन काम करेगा। कांग्रेस पार्टी सर्वाइवल के दौर से गुजर रही है।देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 28, 2024
पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं।
अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को… pic.twitter.com/pgjCISOFuV
Edited by : Nrapendra Gupta
