• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar nitish kumar politics live updates
Last Updated : रविवार, 28 जनवरी 2024 (17:38 IST)

नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, राजभवन में लगे मोदी-मोदी के नारे

नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, राजभवन में लगे मोदी-मोदी के नारे - Bihar nitish kumar politics live updates
Bihar Politics Live Updates : बिहार में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने आरजेडी का साथ छोड़कर फिर भाजपा का दामन थाम लिया।


05:33 PM, 28th Jan
जदयू के विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

05:29 PM, 28th Jan
तेजस्वी बोले जो होता है अच्छे के लिए होता है
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन मजबूत है। जो होता है अच्छे के लिए होता है। नीतीश के शपथ ग्रहण करते ही कांग्रेस ने जल्द विश्वास मत परीक्षण की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जेडीयू के कई विधायक नाराज हैं और फ्लोर टेस्ट में सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सीएम के रूप में देख बिहार के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। 

05:17 PM, 28th Jan
विजय कुमार सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।  बिहार में विधानसभा स्पीकर और श्रम मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने बिहार के नए डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। विजय चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। लखीसराय सीट से चार बार के विधायक विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगे।

04:19 PM, 28th Jan
नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। वे आरजेडी का साथ छोड़कर फिर भाजपा के साथ हो गए। नीतीश कुमार ने इस कार्यकाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हैं। वे कुशवाहा जाति से संबंध रखते हैं। दिग्गज नेता शकुनि चौधरी के बेटे हैं। 

02:26 PM, 28th Jan
इस बीच भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब उसका (INDIA गठबंधन) प्रमुख सूत्रधार (नीतीश कुमार) यह कह रहा है तो कोई भविष्य है क्या उसका? प्रधानमंत्री के पद की कोई वैकेंसी नहीं है। लोकसभा चुनाव में NDA की जीत होगी और बिहार में 40 की 40 सीटें मिलेंगी।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, नीतीश कुमार कह रहे थे कि RJD के लोग लगातार काम नहीं करने दे रहे थे, उनका जो 15 वर्षों का शासनकाल था उसमें जो जंगलराज स्थापित हुआ था, उसी प्रकार के जंगलराज की कोशिश RJD द्वारा की जा रही थी। भाजपा बिहार के हित, विकास, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था के लिए नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

12:57 PM, 28th Jan
NDA के समर्थन से बनेगी नीतीश सरकार, शाम 5 बजे शपथ ग्रहण
राज्यपाल को सौंपा 128 विधायकों के समर्थन वाला पत्र।
 

12:42 PM, 28th Jan
नीतीश कुमार NDA विधायक दल के नेता चुने गए।
थोड़ी देर में राजभवन जाएंगे नीतीश कुमार। करेंगे भाजपा संग सरकार बनाने का दावा
आज शाम 5 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

12:39 PM, 28th Jan
नीतीश कुमार पर हमला करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजस्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।
 
JDU नेता के.सी. त्यागी पलटवार करते कहा कि कांग्रेस का एक भाग INDIA गठबंधन के नेतृत्व को हड़पना चाहता है। 19 दिसंबर को INDIA गठबंधन की जो बैठक हुई थी उसमें एक साजिश के तहत INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सुझाया गया जबकि मुंबई में जो बैठक हुई थी उसमें कहा गया था कि बिना किसी का नाम आगे किए INDIA गठबंधन काम करेगा। कांग्रेस पार्टी सर्वाइवल के दौर से गुजर रही है।

11:55 AM, 28th Jan
भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी। विजय सिन्हा बने भाजपा विधायक दल के उपनेता
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हो सकते हैं बिहार के उपमुख्‍यमंत्री।
कुछ ही देर में सीएम आवास पर NDA की बैठक
 

11:26 AM, 28th Jan
नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। सरकार को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के लोगों की बात मानी। आज गठबंधन से अलग हो गए। अब नए गठबंधन में जा रहा हूं।

11:06 AM, 28th Jan
नीतीश कुमार ने रविवार को पहुंचकर राज्यपाल को दिया इस्तीफा।
जदयू नेता विजयेंद्र यादव भी साथ।
पेश कर सकते हैं नई सरकार बनाने का दावा। 
इस्तीफे के बाद ही भाजपा देगी समर्थन।

10:48 AM, 28th Jan
मीडिया खबरों के अनुसार, नीतीश कुमार ने जदयू की बैठक में किया इस्तीफे का एलान
राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, राज्यपाल को सौपेंगे इस्तीफा।
बिहार राजभवन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पटना में भाजपा विधायक दल की बैठक खत्म हुई।

10:17 AM, 28th Jan
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायकों और पार्टी के नेताओं की बैठक शुरू हुई।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जद(यू) और भाजपा की इन महत्वपूर्ण बैठकों के बाद नीतीश रविवार दोपहर राजभवन जाएंगे और शाम तक राजग सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर तत्काल पुष्टि नहीं हो पायी है।
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब राजनीतिक गतिविधि उथल-पुथल होती है तो स्वाभाविक है कि इसका प्रभाव-दुष्प्रभाव राजनीतिक दलों पर होता है।
उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा एक सशक्त राजनीतिक दल है। विधायकों के साथ कल भी बैठक हुई थी और आज भी हम बैठक करेंगे। बैठक का सिलसिला जारी रहेगा। भाजपा गंभीरता से इसे देख रही है और परिस्थितियां स्पष्ट सामने आने पर पार्टी का नेतृत्व इस पर निर्णय लेगा।

09:53 AM, 28th Jan
राष्ट्रीय जनता दल ने बदली रणनीति। शुरू की उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ब्रांडिंग।
सभी अखबारों में फुल पेज का विज्ञापन देते हुए राजद ने तेजस्वी को दिया धन्यवाद। विज्ञापन में कहा गया है किधन्यवाद तेजस्वी, आपने कहा, आपने किया, आप ही करेंगे।

09:41 AM, 28th Jan
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पटना स्थित बिहार भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी विधायकों की बैठक हो रही है।
कहा जा रहा है कि भाजपा ने नीतीश के सामने रखी शर्त। 
कुछ ही देर में शुरू होगी जदयू की बैठक, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे शामिल। कहा जा रहा है कि इस्तीफे से पहले भाजपा से समर्थन पत्र मांग सकती है जदयू।

07:54 AM, 28th Jan
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा, जब तक सांस बाकी है सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि तेजस्वी की यही पहचान देखी है, लाखों युवाओं के चेहरे पे जो खिली मुस्कान देखी है।

07:44 AM, 28th Jan
इधर लालू यादव की राजद भी जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संपर्क में।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पास कुल 4 विधायक।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेता श्याम सुंदर ने कहा कि HAM जिस प्रकार से गरीबों की बात करती है और गरीबों के बीच में काम करती है वैसी परिस्थिति में हमें लगता है कि हमारी पार्टी को कम से कम 2 मंत्री तो चाहिए। अगर पार्टी के पास मंत्री रहेंगे तो हम जनता को बेहतर सेवा दे सकेंगे। कार्यकर्ताओं की जो एक आकांक्षा है उसकी पूर्ति होनी चाहिए। हमारे नेता प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं लेकिन हमारी इच्छा है कि पार्टी को कम से कम 2 मंत्री मिले।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, खेला अभी बाकी। 
 

07:32 AM, 28th Jan
सुबह 10 बजे नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू विधायक दल की बैठक।
इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, राज्यपाल से मिलने का समय मांगा।
NDA के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी।
बताया जा रहा है कि वे आज दोपहर साढ़े 3 बजे मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

07:31 AM, 28th Jan
बिहार में भाजपा की अहम बैठक। विधायकों के साथ ही सांसद और पार्टी जिलाध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे पटना पहुंचेंगे।
अमित शाह ने रद्द किया तेलंगाना का दौरा।
ये भी पढ़ें
नीतीश कुमार 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, तेजस्वी बोले- जो होता है अच्छे के लिए होता है, कांग्रेस ने की फ्लोर टेस्ट की मांग