1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. big jolt to nitish in daman and diu, jdu unit merged in bjp

नीतीश को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल

nitish kumar
बिहार के बाहर भाजपा नीतीश कुमार की जदयू को लगातार झटके दे रही है। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के बाद दमन और दीव में भी 15 जिला पंचायत सदस्यों समेत जदयू की पूरी ईकाई ही भाजपा में शामिल हो गई।
 
भाजपा की ओर से ट्वीट करके बताया गया कि 'दमन और दीव के जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश जेडीयू की पूरी यूनिट सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई। नीतीश कुमार की ओर से बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट व परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में यह कदम उठाया गया है।'
 
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही अरुणाचल प्रदेश में जदयू के अधिकांश विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद मणिपुर के 7 में से 5 विधायकों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।
 
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मणिपुर में विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद आरोप लगाया था कि भाजपा ने मणिपुर में वही किया जो उसने पहले दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किया था।
 
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश में हमने 7 सीटें और मणिपुर में 6 सीटें जीती थीं और दोनों राज्यों में हमने सीधे भाजपा को हराकर चुनाव जीता था। 2020 में अरूणाचल प्रदेश में भी यही किया गया जबकि तब हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा थे।
अगला लेख
कुमारस्वामी ने कर्नाटक सीएम बोम्मई को लिखा पत्र, हिन्दी दिवस नहीं मनाने का आग्रह