• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Big drop in gold price, Rs 10,000 cheaper than record high
Written By
Last Modified: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (11:49 IST)

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 10,000 रुपए हुआ सस्ता

gold price
सोने के दाम में इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम में लगातार वृद्धि के बाद आज आपके पास सोना खरीदने का अच्छा मौका है। आईबीजेई के आंकड़ों के अनुसार सोने में इस महीने पहली बार गिरावट दर्ज की गई है नहीं तो सोने के दाम में इस महीने लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी।

जानकारी के लिए बता दें कि, गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक आज 22 कैरेट सोने का भाव 46,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया हैं। इसके अलावा अगर चांदी की बात की जाए तो इसके दाम में भी नरमी देखने को मिली है।

कुछ इस प्रकार है सोने की कीमत

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की किमत 46,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है, तो मुंबई में 46,710 रुपए प्रति ग्राम। चेन्नई और कोलकाता में 45,070 रुपए व 47,370 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की किमत की बात करें तो यह दिल्ली में 50,850 रुपए, मुंबई में 47,710 रुपए, चेन्नई में 49,170 रुपए और कोलकाता में यह दर 50,070 रुपए प्रति ग्राम है।

चांदी की कीमत

दिल्ली में 69,100 रुपए प्रति 1 किलोग्राम, मुंबई में 69,100 रुपए प्रति 1 किलोग्राम, चेन्नई में 73,800 रुपए प्रति 1 किलोग्राम और कोलकाता में 69,100 रुपए प्रति 1 किलोग्राम है।
ये भी पढ़ें
कोविड केअर सेंटर के 12 कर्मचारी हैरान, वेतन का भुगतान ना किए जाने की शिकायत