सम्बंधित जानकारी
- आपके शहर के अनुसार कब करें महालक्ष्मी पूजन, जानिए भारत के प्रमुख शहरों के शुभ मुहूर्त
- दिवाली 2018 : श्रेष्ठ चौघड़िया मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन का मिलेगा पूरा फल, पढ़ें सुबह से लेकर शाम तक के खास मुहूर्त
- दीपावली के सबसे श्रेष्ठ और मंगलकारी मुहूर्त, मां लक्ष्मी देंगी वरदान इस विशेष संयोग में
- 6 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...
- 6 नवंबर 2018 : आपका जन्मदिन
जल्द निपटा लें बैंकों के काम, नवंबर में आ रही हैं लंबी छुट्टियां
अगर आप नवंबर लेन-देन के बारे में सोच रही हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। नवंबर में त्योहारी सीजन में बैंकिंग सेक्टर में ढेरों छुट्टियां आ रही हैं। बैंककर्मियों के लिए जहां यह खुशियों वाली खबर है वहीं आमजन के लिए परेशानी का सबब है। आइए जानते हैं कौन-से राज्य में कब रहेगी छुट्टियां।
- उत्तरप्रदेश में 7, 8 और 9 नवंबर को दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। 10 नवंबर को दूसरा शनिवार होने के कारण कई बैंक रहेंगे और 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में, उत्तरप्रदेश में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।
- बिहार में 13 और 14 नवंबर को छठ पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- राजस्थान और महाराष्ट्र में 7 और 8 नवंबर को बैंकों में अवकाश रहेगा। फिर 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे। 10 नवंबर को दूसरे शनिवार और 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
- पंजाब में 7 औऱ 8 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद शहीदी दिवस के कारण 16 नवंबर, ईद-ए-मिलाद के लिए 21 नवंबर, गुरु नानक जयंती को लेकर 23 नवंबर को बैंक का कामकाज प्रभावित होगा।
- चंडीगढ़ में 7 नवंबर को ही छुट्टी होगी और बाकी दिन बैंक समान्य रूप से खुले रहेंगे इसके बाद सिर्फ 23 नवंबर गुरु नानक जयंती की छुट्टी होगी।
- हिमाचल प्रदेश में भी 7 और 9 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे और फिर 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर के अंत में 23 नवंबर 2018 (शुक्रवार) को ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया जा सकता है जबकि अगले दिन यानी शनिवार 24 नवंबर को गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस पर भी कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। इसके अतिरिक्त अगले 25 नवंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक में अवकाश रहेगा।
