सम्बंधित जानकारी
- सिंधिया बनाम कमलनाथ : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का मुकाबला हुआ रोचक
- गुटबाजी ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी, फिर उभर ना जाए पुरानी बीमारी...
- राहुल के घर पहुंच प्रियंका ने कह दी बड़ी बात, लोग हैरान, क्या राजनीति में फिर सक्रिय होगी इंदिरा की पोती...
- मेहुल चोकसी को झटका, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
- देवेन्द्र फडणवीस को झटका, निर्वाचन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
बड़ी खबर, अब ऑनलाइन नहीं मिलेगी दवाएं, जानिए क्या है कारण
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन फार्मेसी द्वारा इंटरनेट पर दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। इन दवाओं में डॉक्टर के पर्चे पर लिखी गईं दवाएं भी शामिल हैं।
मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वी के राव की पीठ ने उस याचिका पर अंतरिम आदेश दिया जिसमें दवाओं की ऑनलाइन गैरकानूनी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई।
अदालत ने इससे पहले इस याचिका पर केन्द्र, दिल्ली सरकार, केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, भारतीय फार्मेसी परिषद से जवाब मांगा। अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए अगले साल 25 मार्च की तारीख तय की।
डॉक्टर जहीर अहमद द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि दवाओं की ऑनलाइन गैरकानूनी बिक्री से दवाओं के दुरुपयोग जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। (भाषा)
