1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Badrinath Kedarnath temple to closed on Chandra Grahan

सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण आज, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

Chandra Grahan
गोपश्वर। बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक बंद रहेंगे। ऐसा चंद्र ग्रहण के कारण हो रहा है। चंद्र ग्रहण की अवधि में मंदिर में पूजा पाठ भी नहीं होगा। इसे सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण बताया जा रहा है। 

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पीआरओ डॉ. हरीश गौड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चन्द्र ग्रहण के सूतक काल से पहले 27 जुलाई को श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट दिन में 12 बजकर 30 मिनट एवं श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट दिन में 2 बजकर 54 मिनट पर बंद हो जाएंगे। दूसरे दिन सुबह ग्रहण समाप्त होने के बाद नियमित पूजा अर्चना के लिए उन्हें फिर से खोल दिए जाएंगे।
 
चंद्र ग्रहण का आरंभ रात्रि 11 बजकर 54 मिनट पर हो रहा है, ग्रहण काल 28 जुलाई प्रात: 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा, 28 जुलाई को श्री बद्रीनाथ मंदिर एवं श्री केदारनाथ मंदिर प्रात: काल अपने निर्धारित समय पर दर्शनार्थ खुलेंगे। (भाषा)
अगला लेख
पहाड़ों पर भारी बारिश, हथनीकुंड से छोड़ा पानी, अलर्ट पर दिल्ली