ramcharitmanas

Badlapur Case : बदलापुर उत्पीड़न मामले पर बवाल जारी, MVA ने किया 24 अगस्त को बंद का ऐलान

Updated: बुधवार, 21 अगस्त 2024 (16:47 IST)
Badlapur Sexual Assault Case : महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) ने बुधवार को ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में 2 बच्चियों के यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया। एमवीए के सभी सहयोगी दल 24 अगस्त को बंद में भाग लेंगे।
ALSO READ: अकोला में भी बदलापुर जैसा कांड, टीचर के खिलाफ थाने पहुंची 6 बच्चियां
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि एमवीए के घटक दलों- कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा- एसपी) ने यहां एक बैठक में यह निर्णय लिया।
ALSO READ: Badlapur Case : CM एकनाथ शिंदे का दावा- राजनीति से प्रेरित है विरोध प्रदर्शन, अधिकतर प्रदर्शनकारी बाहरी
उन्होंने कहा कि एमवीए के सभी सहयोगी दल 24 अगस्त को बंद में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, हमने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ सरकार के सभी मोर्चों पर विफल रहने पर चर्चा की। इस बीच, कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बदलापुर की घटना को लेकर राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
 
विरोध प्रदर्शन के दौरान वडेट्टीवार और कुछ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। ‘मंत्रालय’ के द्वार के बाहर तख्तियां थामे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने परिसर में घुसने से रोक दिया।
ALSO READ: बदलापुर पर सियासी बवाल, सुप्रिया सुले ने मांगा फडणवीस का इस्तीफा
गायकवाड़ और वडेट्टीवार ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा। पुलिस ने बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में 17 अगस्त को स्कूल के एक सहायक को गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी ने स्कूल के शौचालय में बच्चियों का यौन शोषण किया।
ALSO READ: बदलापुर में इंटरनेट बंद, नहीं खुले स्कूल, 300 लोगों पर FIR
विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि बच्चियों के माता-पिता को बदलापुर पुलिस थाने में 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा और उसके बाद ही अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर गौर किया। घटना के विरोध में मंगलवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने बदलापुर स्टेशन पर रेलवे पटरियों को अवरुद्ध कर दिया और उन्होंने स्कूल भवन में तोड़फोड़ की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख