सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. baba siddiqui murder case zeeshan was the main accused among shooters and conspirators
Last Modified: मुंबई , रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (20:13 IST)

Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 10वीं गिरफ्‍तारी, शूटर्स को उपलब्ध कराए थे हथियार

baba siddique
Baba Siddique Murder Case News : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने नवी मुंबई से एक कबाड़ व्यापारी को शूटर को हथियार मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। पुलिस की हिरासत में संदिग्ध शूटर गुरमेल बलजीत सिंह (23) और धर्मराज राजेश कश्यप (19) हैं। मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और हत्या की साजिश में शामिल दो अन्य व्यक्ति फरार हैं। 
26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा : आरोपी की पहचान भागवत सिंह ओम सिंह (32) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है और फिलहाल नवी मुंबई में रह रहा है। अधिकारी ने बताया कि सिंह को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
 
पुलिस ने अब तक भगवंत सिंह समेत 10 लोगों को सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई हत्या के सिलसिले में विभिन्न स्थानों से गिरफ़्तार किया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की बांद्रा में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्दीकी पर हमला उनके विधायक बेटे के कार्यालय के पास किया गया था। इनपुट एजेंसियां 
ये भी पढ़ें
Muhurat Trading : दिवाली पर BSE और NSE करेंगे मुहूर्त कारोबार, जानिए विस्‍तार से...