Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Baba Gurmeet Ram Rahim

जेल से ही डेरा चलाएगा राम रहीम

Baba Gurmeet Ram Rahim
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख को जेल होने के बाद सवाल उठने लगा था कि अब डेरा की कमान कौन संभालेगा। बताया जा रहा था कि डेरा की कमान बाबा की गोद ली बेटी और सबसे करीबी हनीप्रीत को डेरा प्रमुख बनाया जा सकता है। लेकिन डेरा की चेयरपर्सन विपासना ने एक न्यूज चैनल को कहा कि बाबा ही डेरा प्रमुख बने रहेंगे।
 
बाबा के जेल जाने के बाद ये खबरें आ रही थीं कि बाबा के बेटे जसमीत को डेरा प्रमुख बनाया गया है। लेकिन विपसना ने स्पष्ट कर दिया है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम ही बने रहेंगे। विपसना ने चैनल से कहा कि डेरा प्रशासन को पूर्ण सहयोग दे रहा है।