रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ayodhya Ram Mandir, Haryana Health Minister Anil Vij
Written By
Last Updated :चंडीगढ , मंगलवार, 5 जून 2018 (22:40 IST)

अयोध्या में राम मंदिर बनाने से ही विकसित होगा भारत : अनिल विज

Ayodhya
चंडीगढ। हरियाणा के विवादित स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से भारत में विकास करने में मदद मिलेगी। विज ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि देश में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण विकास का हिस्सा भी है जिससे कोई बुद्धिजीवी इंकार नहीं करेगा।


उन्होंने कहा कि समाज में कुछ भी नया कार्य विकास का संकेत देता है जिसमें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति शामिल है। उन्होंने कहा कि चूंकि देश की जनता अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण चाहती है, मंदिर उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप बनना चाहिए।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने 2010 में बहुमत के फैसले में आदेश दिया था कि जमीन को तीनों पक्षों सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच बराबर बराबर बांटा जाए। उच्चतम न्यायालय ने दिसंबर 2017 में बाबरी मस्जिद ढहाने से पैदा विवाद पर अंतिम सुनवाई शुरू की थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
गोलीकांड की बरसी पर राहुल गांधी मंदसौर में करेंगे रैली