1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Atalji Asthi Kalash Yatra Haridwar

अटलजी की अस्थि कलश यात्रा, हरिद्वार में होंगी अस्थियां विसर्जित

Atalji
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां रविवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जानी हैं। हरिद्वार में गंगा में अस्थि विसर्जन के बाद देश की 100 नदियों में भी अटलजी की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी।
 
 
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद हैं। हर की पौड़ी में स्थित ब्रह्मकुंड में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
अगला लेख
एशियाई खेलों में भारत का खाता खुला, अपूर्वी-रवि ने निशानेबाजी में जीता कांस्य