• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Assertion that Indian territory is up to Finger 4 is false : Defence Ministry
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (16:11 IST)

राहुल गांधी के सवालों पर रक्षा मंत्रालय का जवाब, फिंगर 4 तक नहीं है भारतीय भूभाग

राहुल गांधी के सवालों पर रक्षा मंत्रालय का जवाब, फिंगर 4 तक नहीं है भारतीय भूभाग - Assertion that Indian territory is up to Finger 4 is false : Defence Ministry
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि यह कहना कि पैंगोंग सो इलाके में भारतीय भूभाग फिंगर 4 तक है, सरासर गलत है।
 
मंत्रालय ने कहा ‍कि भारत ने चीन के साथ हुए समझौते के परिणामस्वरूप किसी भी इलाके पर दावा नहीं छोड़ा है। यहां तक कि भारत की धारणा के मुताबिक वास्तविक नियंत्रण रेखा फिंगर आठ पर है, ना कि फिंगर चार पर।
 
रक्षा मंत्रालय ने साफ कहा कि भारत ने चीन के साथ हुए समझौते के परिणामस्वरूप किसी भी इलाके पर दावा नहीं छोड़ा है। 
 
भारत चीन के साथ मौजूदा सहमति समेत फिंगर 8 तक गश्त करने के अपने अधिकार का निरंतर इस्तेमाल करता रहा है। पैंगोग सो के उत्तरी किनारे पर दोनों तरफ की स्थायी चौकियां टिकाऊ और बखूबी स्थापित हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि भारतीय सेना फिंगर 4 से फिंगर 3 पर क्यों आई? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री चीन के सामने झुक गए और उन्होंने सैनिकों की शहादत के साथ विश्वासघात किया है।
ये भी पढ़ें
Farmer Protest: सरकार की शिकायत पर Twitter ने 97 फीसदी अकाउंट किए ब्लॉक