पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा के लिए हुए चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। आइए नजर डालते हैं चुनाव परिणामों की बिन्दुवार जानकारी पर...
लाइव अपडेट:-
*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा।
* ताजा स्थिति अनुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 290 सीटों पर स्पष्ट जीत हासिल कर ली है। 20 पर बढ़त जारी है।
* कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को यूपी और उत्तराखंड जीत की बधाई दी।
* नोएडा सीट से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 104016 वोटों से हराया।
* स्वाती सिंह ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है यह वही स्वाती सिंह है जिनकी बेटी के खिलाफ बहुजन पार्टी के नेताओं ने घृणित और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपनी बेटी और पति के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।
* अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की विराट जीत पर कहा कि ये जनता कि जीत है जिसने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास को वोट दिया है।
उन्होंने कहा, दलित वर्ग ने भाजपा में आस्था दिखाई, इसके लिए धन्यवाद।
* लखनऊ कैंट सीट से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव को
33796
वोटों से हराया।
* आजमगढ़ सदर विधान सभा से एसपी प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव लगभग 25000 वोटों से जीते।
* उत्तर प्रदेश में स्वाति सिंह अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग से करीब 12 हजार मतों से आगे चल रही हैं।
* रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान जीते।
* पंजाब में आप के सांसद भगवंतमान हारे, कांग्रेस के नवजोतसिंह सिद्धू जीते। प्रकाश सिंह बादल भी जीते।
* कुंडा से निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रतापसिंह ऊर्फ राजा भैया एक लाख से भी ज्यादा वोट से जीते।
* सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बाधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही इसका श्रेय उन्हें ही
जाता है।
* सूत्रों के अनुसार राजनाथसिंह हो सकते हैं उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री।
पार्टी | बढ़त/जीत | |
उत्तर प्रदेश | ||
भाजपा+ | 325 | |
सपा+ | 54 | |
बसपा |
19 |
|
अन्य | 5 | |
पंजाब | ||
अकाली दल+ | 18 | |
कांग्रेस | 77 | |
आप | 22 | |
अन्य | 00 | |
उत्तराखंड | ||
भाजपा | 57 | |
कांग्रेस | 11 | |
अन्य | 02 | |
मणिपुर |
||
भाजपा | 21 | |
कांग्रेस |
28 | |
अन्य | 11 | |
गोवा | ||
भाजपा | 13 | |
कांग्रेस | 17 | |
अन्य | 10 |
उत्तर प्रदेश में कुल 403, उत्तराखंड में 70, पंजाब में 117, गोवा में 40 और मणिपुर में 60 सीटें हैं।
लाइव अपडेट:-
*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा।
* ताजा स्थिति अनुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 290 सीटों पर स्पष्ट जीत हासिल कर ली है। 20 पर बढ़त जारी है।
* कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को यूपी और उत्तराखंड जीत की बधाई दी।
* आगरा कैंट से भाजना के गिरिराज सिंह विजयी रहे।
* बरेली कैंट से भाजपा के राजेश अग्रवाल विजयी रहे।
* अखिलेश ने लगभग जनता का मजाक उड़ाने के अंदाज में कहा कि लोगों ने शायद बुलेट ट्रेन के लिए वोट दिया हो। अखिलेश यादव ने सपा कांग्रेस गठबंधन की हार पर कहा लोगों को एक्सप्रेस वे शायद पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि हार की समीक्षा के बाद की जिम्मेदारी लूंगा। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठंबधन पर कहा कि यह अच्छा गठबंधन है आगे भी जारी रहेगा।
* अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा की जीत पर कहा कि कभी-कभी बहकाने से वोट मिल जाता है। नोटबंदी के बाद अब देखना है कितना पैसा गरीबों को मिलता है। अखिलेश ने मायावती के द्वारा उठाए गए मुद्दे के सवाल पर कहा कि किसी पार्टी ने अगर ईवीएम में गड़बड़ी का सवाल उठाया है तो यह गंभीर है।
* बाहुबली मुख्तार अंसारी बीएसपी की टिकट पर 8437 मतों से चुनाव जीते।
* कानपुर की महाराजपुर सीट से सतीश महाना (भाजपा) विजयी।
* आर्य नगर से अमिताभ वाजपेयी (सपा) विजयी।
* किदवई नगर से महेश चंद (भाजपा) विजयी
* कानपुर कैंट से सुहैल अंसारी (कांग्रेस) के विजयी।
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये विकास और सुशासन की जीत है। उत्तर प्रदेश की जीत पर उन्होंने कहा कि 'काशी के लोगों को भरपूर सहयोग और प्यार मिला।' नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की जीत खास है। उत्तराखंड के लोगों की ईमानदारी से सेवा करेंगे।'

* भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या पडरौना से अपना चुनाव जीते।
* घोसी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के फागू चौहान विजय घोषित किए गए।* नोएडा सीट से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 104016 वोटों से हराया।
* स्वाती सिंह ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है यह वही स्वाती सिंह है जिनकी बेटी के खिलाफ बहुजन पार्टी के नेताओं ने घृणित और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपनी बेटी और पति के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।
* अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की विराट जीत पर कहा कि ये जनता कि जीत है जिसने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास को वोट दिया है।
उन्होंने कहा, दलित वर्ग ने भाजपा में आस्था दिखाई, इसके लिए धन्यवाद।
* लखनऊ कैंट सीट से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव को
33796
* आजमगढ़ सदर विधान सभा से एसपी प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव लगभग 25000 वोटों से जीते।
* चंदौली जिले के सकलडीहा से सपा के प्रभु नारायण यादव जीते।
* वाराणसी की शिवपुर सीट से भाजपा के अनिल राजभर जीते।
* भाजपा ने 213 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही उसको बहुमत मिल गया है।
* हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी असलम चौधरी ने 3680 वोटों से दर्ज की जीत।
* मेहनगर विधान सभा से एसपी के कल्पनाथ पासवान ने भासपा-भाजपा गठबंधन की मंजू सरोज को हराया।
* फैजाबाद-जिले की 5 सीट पर भाजपा जीती। बीकापुर से शोभा सिंह, गोसाईगंज से खब्बू तिवारी, रुदौली सीट से राम चंद्र यादव जीते।
* अरविंद सिंह गोप हारे, उन्हें रामनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी ने 22727 वोटों से हराया। अरविंद गोप केंद्रीय मंत्री थे।
* भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम सीट से करीब एक लाख वोटों से जीते। सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं।
* बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई सिब्गतुल्लाह अंसारी को भाजपा उम्मीदवार अलका राय ने हरा दिया है। अलका राय दिवंगत भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं।
* उत्तर प्रदेश में स्वाति सिंह अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग से करीब 12 हजार मतों से आगे चल रही हैं।
* रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान जीते।
* पंजाब में आप के सांसद भगवंतमान हारे, कांग्रेस के नवजोतसिंह सिद्धू जीते। प्रकाश सिंह बादल भी जीते।
* इलाहाबाद की करछना सीट से सपा के उज्ज्वल रमण सिंह 9000 वोटों से जीते।
* भाजपा की नेता उमा भारती बोलीं- 2019 में मुस्लिम भी भाजपा के साथ होंगे।
* राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने कहा कि सपा यूपी में समस्याओं का पहाड़ खड़ा कर रखा है।
पंकज सिंह ने नोएडा सीट जीती।
पंकज सिंह ने नोएडा सीट जीती।
* गोवा की मडगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिगंबर कामत जीते। कामत गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
* उत्तर प्रदेश से मेरठ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत वाजपेयी हारे।
* उत्तर प्रदेश में भाजपा 43 सीटें जीत चुकी हैं जबकि 260 पर आगे है। पंजाब में कांग्रेस 47 सीटें जीत चुकी है जबकि 29 पर आगे हैं। इसी तरह उत्तराखंड में भाजपा 12 सीटें जीत चुकी है जबकि 44 सीटों पर आगे है। मणिपुर में भाजपा और कांग्रेस 14 सीटें जीतकर 6 और 9 पर आगे हैं। गोआ में भाजपा भाजपा 10 और कांग्रेस 11 सीटें जीत चुकी है जबकि 3 और 2 पर आगे है।* कुंडा से निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रतापसिंह ऊर्फ राजा भैया एक लाख से भी ज्यादा वोट से जीते।
* सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बाधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही इसका श्रेय उन्हें ही
जाता है।
* सूत्रों के अनुसार राजनाथसिंह हो सकते हैं उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री।
* मायावती ने लगाया ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ का आरोप। कहा- मुस्लिम इलाके में बहुत से वोट भाजपा को गए हैं। मायावती ने चुनाव रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईवीएम ने बीजेपी के अलावा किसी को लिया ही नहीं।
* मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह इटावा की जसवंत नगर सीटे से जीते।
*महोबा सदर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश गोस्वामी ने सपा-कांग्रेस उम्मीदवार को 21 हजार वोटों से हराया।
*महोबा-चरखारी सीटे से भाजपा के बृजभूषण सिंह राजपूत 44 हजार वोटों से जीते।
* भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह कैराना से विधान सभा सीट से चुनाव हार गई हैं। भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था। मृगांका सिंह पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्हें समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन ने हराया।
* शामली से भाजपा के तेजेन्द्र निर्वाल जीते, थानाभवन से भाजपा के सुरेश राणा की जीत।
* नोएडा-जेवर विधानसभा से भाजपा के ठाकुर धीरेंद्र सिंह 22 हजार वोटों से जीते।
* अमरोहा जिले के नौगावां सादात विधानसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर भाजपा प्रत्यांशी चेतन चौहान चुनाव जीते।
* अमरोहा जिले के नौगावां सादात विधानसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर भाजपा प्रत्यांशी चेतन चौहान चुनाव जीते।
* भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोतसिंह सिद्धू पंजाब के अमृतसर पूर्व से चुनाव जीते।
*पुरकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद ओटवाल जीते।
*पुरकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद ओटवाल जीते।
*सगरी विधानसभा सीट से बीएसपी की वंदना सिंह 3202 वोटों से जीतीं।
*केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा सीट पर आगे चल रहे हैं।
*केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा सीट पर आगे चल रहे हैं।
*यूपी के इटावा जिले में दो सीटों इटावा सदर और भर्थना में भाजपा आगे।
* मणिपुर में अपनी नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने वाली इरोम शर्मिला को मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के सामने हार का मुंह देखना पड़ा।
* मणिपुर में अपनी नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने वाली इरोम शर्मिला को मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के सामने हार का मुंह देखना पड़ा।
* दल बदल कर भाजपा में गईं रीता बहुगुणा जोशी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जीत हासिल की है। वो कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं।
* गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरिश रावत हार गए।
* गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरिश रावत हार गए।
*यमकेश्वर से भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी भूषण आगे।
*संजयसिंह की पत्नी
अमेठी से
भाजपा प्रत्याशी गरीमा सिंह आगे।
*उत्तराखंड की चौबट्टाखाल सीट से
भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज आगे।
अमेठी से
भाजपा प्रत्याशी गरीमा सिंह आगे।
*उत्तराखंड की चौबट्टाखाल सीट से
भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज आगे।
* उत्तराखंड के कांग्रेस मुख्यमंत्री हरिश रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव हारे।
*लखनऊ छावनी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव करीब 6100 मतों से पीछे चल रही हैं।
*लखनऊ छावनी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव करीब 6100 मतों से पीछे चल रही हैं।