suvichar
✕

जेल जाने से पहले भावुक हुए केजरीवाल, सता रही है मां की चिंता

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2024 (16:14 IST)
Kejriwal will surrender on June 2 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि वे 2 जून को आत्मसमर्पण करेंगे और अगर जेल में उन्हें प्रताड़ित किया गया तब भी वे झुकेंगे नहीं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैंने आपको अपना परिवार मानकर ख़्याल रखा। मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं उनका ख्‍याल रखना। मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता होती है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) में प्रचार के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत प्रदान की थी। जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने उत्तरप्रदेश, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार किया था।

ALSO READ: जलसंकट से दिल्ली में हाहाकार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार
 
मुझे 2 जून को आत्मसमर्पण करना है : मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि मुझे 2 जून को आत्मसमर्पण करना है और मुझे नहीं पता कि इस बार मैं कितने दिन जेल में रहूंगा? मैं इस देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं और मुझे इस पर गर्व है।

ALSO READ: केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर ED को नोटिस जारी
 
उन्होंने मुझे तोड़ने की कोशिश की : केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझे (मनोबल) तोड़ने की कोशिश की। जब मैं जेल में था तब मेरी दवाई रोक दी गई। गिरफ्तार किए जाने के बाद मेरा वजन 6 किलोग्राम कम हो गया। जब मुझे गिरफ्तार किया गया तो मेरा वजन 70 किलोग्राम था। जेल से बाहर आने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें कई टेस्ट कराने की सलाह दी है और उन्हें लगता है कि यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
 
केजरीवाल ने कहा कि वे रविवार दोपहर करीब 3 बजे अपने आवास से निकलकर तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। वे मुझे और परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। जेल वापस जाने के बाद मुझे आपकी (लोगों की) चिंता होगी। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी सेवाएं बंद नहीं होंगी। मैं जल्द ही अपनी माताओं और बहनों को 1,000 रुपए देना शुरू करूंगा। केजरीवाल महिलाओं के लिए 1,000 रुपए महीना सम्मान राशि देने की योजना का जिक्र कर रहे थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख