केजरीवाल ने दी पहले वर्चुअल स्कूल की सौगात, देशभर के बच्चे ले सकेंगे एडमिशन
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की बुधवार को शुरुआत की। देशभर के छात्र इस स्कूल में दाखिला लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं। दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (डीएमवीएस) के दाखिले बुधवार को शुरू हो गए। यह स्कूल नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए होगा।
केजरीवाल ने कहा कि भारत भर के छात्रों के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसमें नीट, सीयूईटी तथा जेईई की परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ-साथ कौशल आधारित अन्य प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। स्कूल में कक्षाएं ऑनलाइन होंगी और रिकॉर्ड किए गए व्याख्यान भी ऑनलाइन साझा किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का पहला वर्चुअल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कई बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल के दूर होने या अन्य कारणों के चलते स्कूल नहीं जा सकते। कई माता-पिता अपनी बेटियों को शिक्षा नहीं दिलाते क्योंकि वे उन्हें बाहर नहीं भेजना चाहते।
Delhi Model Virtual School (DMVS) की आज से शुरुआत
— AAP (@AamAadmiParty) August 31, 2022
पूरे देश में कहीं से भी बच्चे (13-18Yrs) 9वीं Class में Admission ले सकते हैं—https://t.co/utzzG23Xvg
Schooling Platform का Access हर बच्चे को जिससे बच्चा Class Video, Learning Material, Tests ले पाएगा
— CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/LR3tnCfCfo
उन्होंने कहा कि हम यह वर्चुअल स्कूल शुरू कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसे बच्चे शिक्षित हों। यह स्कूल उन ऑनलाइन कक्षाओं से प्रेरित है, जो कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण आवश्यक हो गई थीं।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर कहा कि सरकार के दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के साथ,बच्चे अब देश में कही से भी और कभी भी, ऑनलाइन पोर्टल व लाइव क्लासेस से दिल्ली सरकार की वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन पा सकेंगे। JEE-NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
.@ArvindKejriwal सरकार के दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के साथ,बच्चे अब देश में कही से भी और कभी भी, ऑनलाइन पोर्टल व लाइव क्लासेस से दिल्ली सरकार की वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन पा सकेंगे। JEE-NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे
— Manish Sisodia (@msisodia) August 31, 2022
अच्छी शिक्षा के लिए समय की कमी व दूरी अब बाधा नही बनेंगी https://t.co/I7IyO1nRvJ pic.twitter.com/WGXuGb5dPN

