Daily Horoscope
Mon, 28 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arun Jaitley, Gujarat assembly election, BJP

अरुण जेटली बने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रभारी

Arun Jaitley
नई दिल्ली। भाजपा ने गुजरात में लगातार छठी बार सत्ता में आने के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली को राज्य विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रभारी की कमान सौंपी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जेटली को गुजरात का पार्टी प्रभारी बनाने के साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को कर्नाटक और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी नियुक्त किया है।
 
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होंगे। गुजरात में भाजपा सत्ता में है जबकि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
 
भाजपा महासचिव और केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी बयान में कहा कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, जितेन्द्र सिंह और पीपी चौधरी को गुजरात विधानसभा चुनाव में जेटली का सहयोग करने के लिए सह प्रभारी बनाया गया है। ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल कर्नाटक के लिए सह प्रभारी बनाए गए हैं। (वार्ता)