dharma sangrah
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. army officer colonel umar fayaz terrorists

आप ही तय करिए... कश्मीर में उमर फैयाज रहे या फिर आतंकी बुरहान वानी...(वीडियो)

Omar Fayaz
कश्मीर में सेना के एक जांबाज अधिकारी की अपहरण के बाद हत्या कश्मीरियों को सोचने पर विवश कर दिया है। उमर ने जिन कश्मीरियों की हिफाजत की कसम खाई थी, उनमें से ही कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी। सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि उनके जनाजे पर पत्थर भी फेंके गए। इससे भी शर्मनाक बात यह रही कि उमर की हत्या के खिलाफ अलगाववादी नेताओं के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। इस बीच उमर के करीबी कुछ कश्मीरियों ने एक वीडियो बनाया है, जिसमें उन्होंने उमर को आवाज दी है। 
 
* मैं लेफ्टिनेंट उमर फैयाज, मुझे दिसंबर 2016 में ही सेना में कमीशन प्राप्त हुआ था। जून 2017 मेरी उम्र 23 साल की पूरी होने वाली थी। 
* मेरी ममेरी बहन की शादी थी। मैं पहली बार सेना से छुट्‍टी लेकर आया था। मेरी बहन ने कहा था कि शादी मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है, तुमको आना ही होगा। 
* कश्मीर के दुश्मनों को मेरे आने की खबर लग गई थी। मेरी बहन के सामने ही वे मुझे जबर्दस्ती ले गए।
* मेरे शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया गया। मेरी लाश शोपियां के हरमन चौक पर मिली।
* मेरी मां रो रही थी, क्योंकि अब मैं जिंदा नहीं हूं। 
* मेरी मौत का जिम्मेदार न तो पाकिस्तान न ही हिन्दुस्तान के लोग। मेरी मौत के जिम्मेदार वे कश्मीरी हैं, जिनकी हिफाजत की कसम मैंने खाई थी। 
* ये लोग पूरी घाटी के दुश्मन हैं। कश्मीर को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते।
* घाटी के बाशिंदे डरेंगे नहीं क्योंकि डर के आगे जीत है।
* फौज मेरे जैसे नौजवानों के ख्वाबों की पूरा कर रही है। 
* यहां एक उमर फैयाज नहीं कश्मीर में फैयाजों की टोली है।
* यहां युवाओं के हाथों में पत्थर हों या गुलाबी सेब?
* यहां किलकारियां गूंजें या बंदूकें?
* मैंने अपने चमन के लिए कुर्बानी तो दे दी, अब कश्मीरियों को तय करना है कि कश्मीर जन्नत बने या जहन्नुम, यहां कायर रहें या दलेर।   
एक काबिल अफसर : ब्रिगेडियर आदीश यादव ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए बताया कि मैंने कुलगाम के लोगों को करीब से देखा, मैं उमर से मिलना चाहता था। मैंने देखा कि वह बहुत काबिल अफसर हैं। कश्मीर के लोगों को अलग संदेश देने की उनकी इच्छा थी। वे मानते थे कि सेना बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने सेना के कामों से प्रेरित होकर ही सेना में जाने का मन बनाया।
 
यादव ने बताया कि देश के हीरो वो हैं जो देश के तिरंगे के लिए जान न्योछावर करते हैं, आतंकवादी कभी भी हीरो नहीं हो सकते। आतंकवादी तो जल्द-जल्द ही गुमनाम हो जाते हैं, जबकि शहीद हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं। दरअसल, आतंकवादी उमर के जज्बे से खौफ खाते थे। पत्थरबाजों का मास्टर प्लान इससे फेल होता दिख रहा है। सेना में शामिल होने के बाद चार साल में उमर ने कई कश्मीरी युवाओं को प्रेरित किया। इसी से आतंकवादी डर गए थे।