• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arif Mohammad supported Uniform Civil Code
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (09:09 IST)

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने किया समान नागरिक संहिता का समर्थन

Arif Mohammad Khan_Governor
चंडीगढ़। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को कहा कि समान नागरिक संहिता सभी समुदायों को समान न्याय देने का संवैधानिक उद्देश्य है। खान ने कहा कि इसको लेकर एक गलत विमर्श गढ़ा जा रहा है। वे एनआईडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'इंडिया माइनॉरिटी कॉन्क्लेव, 2023' में भाग लेने के लिए यहां आए थे।
 
उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता एक समान न्याय प्रदान करने का संवैधानिक उद्देश्य है, जो सभी समुदायों के लिए समान है। समान नागरिक संहिता के इर्द-गिर्द एक गलत विमर्श गढ़ा जा रहा है कि इसे अपनाने से हमारी धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप होगा। खान ने कहा कि समान नागरिक संहिता के प्रावधान विभिन्न समुदायों से संबंधित महिलाओं को समान न्याय प्रदान करने के लिए हैं, चाहे वह वैवाहिक विवाद हो या संपत्ति विवाद।
 
खान के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि हमारे देश में विभिन्न समुदायों द्वारा अपनाई गई व्यक्तिगत कानूनों की अलग-अलग परिभाषाओं के कारण महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है और इसलिए एक ऐसा समान कानून लाने की आवश्यकता है जिसमें सभी समुदायों के लिए समान प्रावधान हों।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम गिरे, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव