1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Announcement of projects worth 18 thousand crores in Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ की सौगात

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष फरवरी-मार्च में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 
 
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 7 परियोजनाओं का उद्घाटन और 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की गंगा बह रही है। राज्य में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। 
 
उन्होंने कहा कि हम रोजगार के लिए नया इको सिस्टम बना रहे हैं। जुनून हो तो सूरत और सीरत दोनों बदलती हैं। पिछली सरकारों ने उत्तराखंड में नुकसान ही किया है। इस दौरान सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया।
अगला लेख
कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से कैसे बच सकते हैं आप? एक्पसर्ट से जानें कारगर उपाय