शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anglo Eastern Group plans to recruit 1000 Indian seafarers this year
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (13:33 IST)

Anglo-Eastern Group इस साल करेगा 1000 भारतीय नाविकों की भर्ती, दुनियाभर में समूह के पास हैं 27000 से ज्‍यादा नाविक

Anglo-Eastern Group इस साल करेगा 1000 भारतीय नाविकों की भर्ती, दुनियाभर में समूह के पास हैं 27000 से ज्‍यादा नाविक - Anglo Eastern Group plans to recruit 1000 Indian seafarers this year
मुंबई। हांगकांग स्थित एंग्लो-ईस्टर्न समूह ने इस साल अपने मौजूदा कार्यबल में कम से कम 1000 भारतीय नाविकों को शामिल करने की योजना बनाई है। एंग्लो-ईस्टर्न समूह अपनी सहायक कंपनी एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के जरिए देश में मौजूद है। उसके मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, लखनऊ और चंडीगढ़ में कार्यालय हैं।

जहाज प्रबंधन कारोबार से जुड़ी कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने यह जानकारी दी। भारत वैश्विक स्तर पर पोत परिवहन उद्योग के लिए प्रशिक्षित समुद्री कार्यबल मुहैया कराने वाले प्रमुख देशों में शामिल है।

एंग्लो-ईस्टर्न समूह अपनी सहायक कंपनी एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के जरिए देश में मौजूद है। उसके मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, लखनऊ और चंडीगढ़ में कार्यालय हैं। इसके अलावा समूह भारत में एक समुद्री प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित करता है।

एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष प्रधान ने कहा, भारतीय नाविकों का हमारा मौजूदा कार्यबल लगभग 21000 है। मौजूदा कैलेंडर वर्ष के अंत तक हम कम से कम 1000 और भारतीय नाविकों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं।

समूह के पास दुनियाभर में कुल 27000 से अधिक नाविक हैं। एंग्लो-ईस्टर्न समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्योर्न होजगार्ड ने कहा, भारत हमारे समूह के विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण देश है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)