1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amitabh tweet on Sridevi

क्या अमिताभ को हो गया था श्रीदेवी की मौत का अहसास...

Sridevi
मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह खबर लोगों तक पहुंचती उससे पहले ही लगता है महानायक अमिताभ बच्चन को इस बात का अहसास हो गया था। 
 
अमिताभ ने देर रात ट्वीट कर कहा, 'न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है।'
 
उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने फिल्म 'खुदा गवाह' में एक साथ काम किया था। इसमें श्रीदेवी ने बेनजीर का किरदार निभाया था, जबकि अमिताभ बच्चन 'बादशाह खान' की भूमिका में थे। 
अगला लेख
मन की बात में पीएम मोदी...