dharma sangrah
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah BJP President Mission 2019

भाजपा अध्यक्ष ने 2019 चुनाव में 350 सीटों का लक्ष्य रखा

Amit Shah
नई दिल्ली। भाजपा ने 'मिशन 2019' की तैयारी तेज कर दी है और इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी नेताओं की अहम बैठक की, जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव में अकेले 350 सीटें लाने का लक्ष्य रखा गया है।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में मंत्रियों और नेताओं को खास टारगेट दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी नेताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले 350 से ज्यादा सीटें लाने का लक्ष्य दिया है।
 
उन्होंने बताया कि अमित शाह की इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में नेताओं ने अपनी बात रखी। इसमें उन सीटों पर लक्ष्य करने पर जोर दिया गया, जहां भाजपा को 2014 में हार का सामना पड़ा था। भाजपा अध्यक्ष ने खास बैठक में पार्टी नेताओं से इन सीटों पर खास जोर लगाने के लिए कहा है।
 
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जे पी नड्डा, अनंत कुमार समेत पार्टी महामंत्री राम लाल के अलावा भूपेन्द्र यादव आदि शामिल थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सेना को मिलेंगे 6 अपाचे हेलीकॉप्टर