1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah BJP President Lok Sabha Elections

अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का नेतृत्व करेंगे अमित शाह

Amit Shah
नई दिल्ली। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 2019 के चुनाव में पार्टी संगठन का नेतृत्व करेंगे जिनके 3 वर्ष का कार्यकाल जनवरी 2019 में समाप्त हो रहा है। इस दौरान पार्टी का संगठनात्मक चुनाव स्थगित रखे जाने की संभावना है।
 
सूत्रों ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव तक अमित शाह भाजपा अध्यक्ष बने रहेंगे और पार्टी उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगी। शाह का कार्यकाल जनवरी 2019 में समाप्त हो रहा है और चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन में होने वाले चुनाव को टाला जा सकता है।
 
पार्टी के एक नेता ने बताया कि विगत में भी निवर्तमान अध्यक्ष और उनकी टीम को चुनाव पर पूरा ध्यान देना सुनिश्चित करने के लिए चुनावी वर्ष में संगठनात्मक चुनाव को टाला गया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की 2 दिवसीय बैठक से इतर पार्टी सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शाह पार्टी संगठन का नेतृत्व करेंगे। लोकसभा चुनाव अगले वर्ष अप्रैल- मई में संभव है।
 
अमित शाह 2014 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद राजनाथ सिंह की जगह पार्टी अध्यक्ष बनाए गए थे। राजनाथ सिंह मोदी सरकार में गृहमंत्री बन गए थे जिसके बाद शाह ने उनके बचे कार्यकाल को पूरा किया और पहली बार 3 साल का पूरा कार्यकाल उन्हें जनवरी 2016 में मिला था। (भाषा)
अगला लेख
भाजपा 'मेकिंग इंडिया' तथा कांग्रेस 'ब्रेकिंग इंडिया' में जुटी : अमित शाह