गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Akhilesh attacks Rahul Gandhi on X-ray statement
Written By
Last Updated : मंगलवार, 14 नवंबर 2023 (11:59 IST)

इंडिया गठबंधन में दरार! एक्स-रे वाले बयान पर अखिलेश का राहुल गांधी पर हमला

Akhilesh yadav
Akhilesh Yadav On Caste Census: अखिलेश यादव ने अब सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इसे गठबंधन में दरार के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब जातीय जनगणना को लेकर सीधा राहुल गांधी पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जातीय जनगणना की मांग करना एक 'चमत्कार' है, जब कांग्रेस सत्ता में थी तब तो जातीय जनगणना कराई नहीं और अब जब बीमारी बढ़ गई है और एमआरआई और सीटी स्कैन की जरूरत है तो एक्सरे की बात कर रही है।

दरअसल राहुल गांधी ने तेलंगाना की रैली में जाति जनगणना को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए इसे देश का एक्स-रे बताया था। उन्होंने कहा कि इससे देश में दलितों, आदिवासियों और ओबीसी की स्थिति का पता चलेगा। राहुल के इस बयान पर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब बीमारी बढ़ गई है। अब एक्सरे नहीं सीटी स्कैन और एमआरआई की जरूरत है।

अखिलेश यादव ने कहा, जिस समय एक्सरे होना था वो एक्सरे का समय था, आज सीटी स्कैन है, एमआरआई मशीन है। बीमारी और बड़ी हो गई है। जो लड़ाई लड़नी चाहिए थी उस समय समाधान हो गया होता तो खाई इतनी बड़ी नहीं होती कि पांच पर्सेंट लोगों के पास 60 पर्सेंट भारत की संपत्ति चली गई। ये किसने किया? ये पुरानी सरकारों की गलत नीतियों की वजह से हुआ। जब एक्सरे करना था तब किया नहीं, बीमारी बढ़ गई। आज एमआरआई सीटी स्कैन की जरूरत है। मुझे उम्मीद है जब कभी भी समाजवादियों को मौका मिलेगा सबसे पहले जातीय जनगणना कराई जाएगी।
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
दिल्ली से हरिद्वार जा रही कार की ट्रक से जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत