बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Air Pollution in Delhi
Written By
Last Modified: रविवार, 11 नवंबर 2018 (07:50 IST)

वायु प्रदूषण से दिल्ली परेशान, केजरीवाल की दुबई यात्रा से भड़की भाजपा

वायु प्रदूषण से दिल्ली परेशान, केजरीवाल की दुबई यात्रा से भड़की भाजपा - Air Pollution in  Delhi
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार सहित दुबई यात्रा पर जाने को लेकर उन पर जमकर हमला बोला है।
 
 
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, 'दिल्ली में दिन प्रति दिन प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगो के पास जहरीली हवा में सांस लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दिल्ली जहरीले धुएं की चपेट में है लेकिन मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ दुबई की यात्रा कर रहे हैं।'
 
तिवारी ने केजरीवाल को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, 'मैं बोलूंगा तो बोलोगे कि बोलता है.. मालिक इ सही नाहीं हौ !! दिल्ली आँखों से बिलख रही है, साँसे थमी पड़ीं हैं, पर आप उड़ लिए सपरिवार दुबई.. चंदे के नाम पर काले धन को सफेद करने की सिग्नेचर डील चल रही है ..!! जनता माफ़ नहीं करेगी...'
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकारी खर्च पर हो रही मुख्यमंत्री की निजी यात्रा को छुपाने का प्रयास कर रही है और इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री भी एक सप्ताह के लिए दुबई गए थे लेकिन उसकी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई थी। इससे साफ जाहिर है कि कोई साजिश रची जा रही है। 
ये भी पढ़ें
'केदारनाथ' फिल्म से भाजपा नेता नाराज, कर दी प्रतिबंध की मांग