1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Air asia का 'वेलेंटाइन डे' ऑफर, किराया 1014 रुपए से शुरू

Air asia का 'वेलेंटाइन डे' ऑफर, किराया 1014 रुपए से शुरू

Air asia india offers
नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी एयर एशिया इंडिया (Air Asia India) ने 'वेलेंटाइन डे' ऑफर की पेशकश की है, जिसमें किराया 1014 रुपए से शुरू है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि इसके घरेलू मार्गों पर 30 सितंबर तक के टिकट बुक कराए जा सकते हैं।

बुकिंग 10 फरवरी से 14 फरवरी तक होगी। ऑफर के तहत 14000 सीटें रखी गई हैं। शर्त यह है कि यात्रा की तारीख से कम से कम 14 दिन पहले बुकिंग करानी होगी।

इंडिगो ने हिन्‍दी में लांच की वेबसाइट : क्षेत्रीय भाषा के ग्राहकों को लुभाने के लिए इंडिगो ने आज अपनी हिंदी वेबसाइट लांच की। कंपनी की इस वेबसाइट पर उड़ानों, छूट तथा ऑफर के बारे में जानकारी और बुकिंग की सुविधा पूरी तरह हिंदी में होगी। देश में इंटरनेट का इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।
अगला लेख
हार्दिक पटेल पर देशद्रोह का मामला दर्ज, गैर जमानती वारंट जारी