dharma sangrah
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. AIB makes fun of pm modis africa visit

अश्लील AIB ने उड़ाया प्रधानमंत्री मोदी का मजाक, फिर लांघी हद

अश्लील
अश्लील मजाक और लोगों की हंसी उड़ाने के लिए कुख्यात सोशल मीडिया ह्युमर कंपनी All India Bakchod ने एक बार फिर अपनी सीमाएं लांघते हुए प्रधानमंत्री मोदी का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। 
 

इस वीडियो में पीएम मोदी स्टेज पर खड़े हैं और अफ्रीका की एक महिला उनके स्वागत में अपनी भाषा में कुछ बोल रही है। बस उसी का मजाक बनाते हुए वीडियो पोस्ट किया गया है। मोदी के अफ्रीकी दौरे को निशाना बनाते हुए All India Bakchod की तरफ से एक वीडियो पोस्ट की गई है। इसमें जोहानिसबर्ग दौरे के वक्त की वीडियो के साथ एडिटिंग करके दिखाया गया कि पीएम मोदी स्टेज पर खड़े हैं और अफ्रीका की एक महिला उनके स्वागत में अपनी भाषा में कुछ बोल रही है। उसी का मजाक बनाते हुए वीडियो पोस्ट किया गया है।
 
 
उल्लेखनीय है कि यह वही समारोह है जिसमें मोदी ने 15 हजार भारतीय के बीच ‘केम छो’ कहकर उनका हाल पूछा था। इसके जवाब में सभी ने जोशीले अंदाज में उन्हें जवाब दिया था। यही नहीं मोदी के आने पर मोदी-मोदी के नारे के साथ पूरा परिसर गूंजने लगा था और उनसे हाथ मिलाने के लिए युवाओं का सैलाब दिखा था।
अगले पन्ने पर देखिए वीडियो ... 
ये भी पढ़ें
शादी में आई थी, ट्रक ने कुचल दिया (वीडियो)