सम्बंधित जानकारी
- बड़ा हादसा, अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में 242 यात्री सवार
- अमेरिका की 10 बड़ी चालें, जो बताती हैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हो सकते PM मोदी के दोस्त
- IPL खिलाड़ियों को लग्जरी वंदे भारत और BSF जवानों को गंदी और टूटी-फूटी ट्रेन, लोगों ने कहा यह ट्रेन नहीं, अपमान है
- सोनम के मंगलसूत्र और अंगूठी से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, क्या है इसका राज?
- कौन है जीशान अख्तर जिसे लॉरेंस विश्नोई ने दिया था बाबा सिद्दीकी की हत्या का ठेका?
Ahmedabad Plane crash : एयर इंडिया के 171 ड्रीमलाइनर प्लैन क्रेश की 10 बड़ी बातें
प्लैन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के होने की आशंका
Plane crash in Ahmedabad: अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में बड़ा विमान हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के इस विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसा एयरपोर्ट परिसर में हुआ और घटना स्थल के आसपास धुंआ ही धुआं नजर आ रहा है।
यह हादसा अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 171 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें 242 पैसेंजर सवार थे। इसने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के बाद यह एयरपोर्ट की बाउंड्री भी क्रॉस नहीं कर पाया था कि इसमें धमाका हो गया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।Flight AI171, operating Ahmedabad-London Gatwick, was involved in an incident today, 12 June 2025. At this moment, we are ascertaining the details and will share further updates at the earliest on https://t.co/Fnw0ywg2Zt and on our X handle (https://t.co/Id1XFe9SfL).
— Air India (@airindia) June 12, 2025
-Air India…
- एयर इंडिया का पैसेंजर विमाग बोइंग 171 मेघानीनगर में क्रैश
- अहमदाबाद से लंदन जा रहे इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराया
- इस विमान में 300 यात्रियों के बैठने की है क्षमता
- लंबी दूरी का विमान होने से ज्यादा मात्रा में था ईंधन
- ईंधन की वजह से हादसे में जलकर खाक हो गया विमान
- अहमदाबाद से चलकर लंदन जा रहा था एयर इंडिया विमान
- मेघानीनगर के रहवासी इलाके में गिरा एयर इंडिया का विमान
- आसपास की कई इमारतों को नुकसान की खबर
- प्लैन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के होने की आशंका
- सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ
