• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ahmedabad City, World Heritage List
Written By
Last Updated : सोमवार, 10 जुलाई 2017 (23:59 IST)

अहमदाबाद 'विश्व धरोहर' सूची में शामिल

Ahmedabad City
नई दिल्ली। यूनेस्को ने अहमदाबाद शहर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। इसकी घोषणा यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 41वें सत्र में आठ जुलाई को की गई। अहमदाबाद यह गौरव हासिल करने वाला देश का पहला और एशिया का तीसरा शहर बन गया है। 
 
महज तीन सालों में भारत के पांच स्थल विश्व यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान पाने में कामयाब हुए हैं। इसके साथ ही देश के 36 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल तथा सात प्राकृतिक और एक मानव तथा प्रकृति निर्मित स्थल विश्व धरोहर सूची में शामिल हो चुके हैं।

पन्द्रहवीं शताब्दी में स्थापित किया गया अहमदाबाद शहर वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
हिंदू धार्मिक यात्रा पर ही क्यों बरसाई जाती हैं गोलियां?