1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aerospace scientist Roddam Narasimha dies at 87

प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक आर नरसिम्हा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Roddam Narasimha
नई दिल्ली। प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक तथा पद्म विभूषण से सम्मानित रोड्डम नरसिम्हा का सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नरसिम्हा निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने ज्ञान और अनुसंधान की भारतीय परम्परा की श्रेष्ठता को साकार किया।
 
मोदी ने ट्वीट किया, 'रोड्डम नरसिम्हा ने ज्ञान और अनुसंधान की भारतीय परम्परा की श्रेष्ठता को साकार किया। वह एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक थे और भारत की प्रगति के लिए विज्ञान और नवाचार की ताकत का लाभ उठाने को लेकर गंभीर थे। उनके निधन से दु:खी हूं। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'
 
प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (IIS) में सेवाएं देने वाले नरसिम्हा हृदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और 2018 में उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था।
 
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2013 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। (भाषा) 
अगला लेख
Live Updates : सर्द मौसम में भी दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान, सरकार बातचीत के लिए तैयार