1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Admiral R Hari Kumar Indian Navy aims to become self-reliant

एडमिरल आर हरि कुमार बोले, भारतीय नौसेना का लक्ष्य 2047 तक आत्मनिर्भर बनना

Admiral R Hari Kumar
नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को कहा कि भारतीय नौसेना ने सरकार को बताया है कि वह 2047 तक 'आत्मनिर्भर' बन जाएगी। उन्होंने 'नौसेना दिवस' पर संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि नौसना हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन के विभिन्न सैन्य एवं अन्वेषण जहाजों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखती है।
 
कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना ने पिछले 1 साल में बहुत ऊंची अभियानगत क्षमता हासिल की है तथा समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर अधिक बल दिया जा रहा है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि सरकार ने हमें आत्मनिर्भर भारत पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। हमने बताया है कि भारतीय नौसना 2047 तक आत्मनिर्भर बन जाएगी।
 
एडमिरल आर हरि कुमार ने यह भी कहा कि अभियानगत क्षमता की दृष्टि से देखा जाए तो पिछले 1 साल में हमारा बहुत व्यस्त समय रहा। उन्होंने कहा कि विमानवाहक आईएनएस विक्रांत का नौसेना के बेड़े में शामिल होना भारत के लिए ऐतिहासिक घटना है।
 
उन्होंने कहा कि नौसेना का लक्ष्य देश के लिए 'भारत में निर्मित' सुरक्षा समाधान हासिल करना है। नौसेना में करीब 3,000 'अग्निवीर' पहुंच गए हैं जिनमें से 341 महिलाएं हैं। नौसेना प्रमुख ने कहा कि पहली बार हम महिला नाविकों को नौसेना में शामिल कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
आखिर क्‍या है और कैसे काम करेगी Elon musk की Neuralink Chip तकनीक?