1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. aditya thackeray asks fadanvees, Is maharashtra Pakistan?

वेदांता-फॉक्सकॉन पर आदित्य ठाकरे का पलटवार, क्या महाराष्‍ट्र है पाकिस्तान?

aditya thackeray
मुंबई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की ‘गुजरात पाकिस्तान नहीं है’ संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार किया। पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है, जो परियोजना को गुजरात ले जाया गया।
 
वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना के पड़ोसी राज्य में चले जाने के कारण शिवसेना और भाजपा में वाकयुद्ध चल रहा है। ठाकरे ने सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है कि आपने परियोजना को गुजरात भगा दिया, महाराष्ट्र के युवाओं ने ऐसी क्या गलती की है?
 
उल्लेखनीय है कि फडणवीस ने कहा था कि पड़ोसी राज्य कोई पाकिस्तान नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र की पिछली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था।
 
वरिष्‍ठ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा था, 'गुजरात पाकिस्तान नहीं है। यह हमारा भाई है। यह एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। हम कर्नाटक और सभी से आगे निकलना चाहते हैं। विपक्ष की नीति सब कुछ रोक देने की थी और इस तरह की नीति से महाराष्ट्र गुजरात को नहीं पछाड़ सका।'
 
वेदांता-फॉक्सकॉन के अपने सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना के लिए गुजरात को चुने जाने के बाद महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
अगला लेख
यूपी में मदरसों के सर्वे पर सियासत, देवबंद में 250 मदरसा प्रतिनिधि तय करेंगे आगे की रणनीति