ganesh chaturthi

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, जो सनातन और संत से बैर रखता है, उसे राजनीति करने का अधिकार नहीं

Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (08:35 IST)
Acharya Pramod krishnam attacks Kharge : कल्कि पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें नाम का हिंदू बताया। उन्होंने कहा कि जो संत और सनातन से बैर रखता है, उसे राजनीति करने का अधिकार नहीं है।
 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पत्रकारों से बातचीत में खरगे द्वारा सनातन ओर योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने के सवाल पर कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे नाम से लगता है कि वो हिंदू हैं, लेकिन काम से नहीं लगता कि वह हिंदू हैं। पहले खरगे जी को बताना चाहिए वह कौन से हिन्दू हैं? कोई भी हिंदू संत महात्माओं का अपमान नहीं कर सकता और वह जिस तरह से बयान दे रहे हैं, उससे लगता है उन्हें सनातन से बैर है।
 
कल्कि पीठाधीश्वर ने कहा कि जो संत और सनातन से बैर रखता है, मुझे नहीं लगता कि उसको भारत में राजनीति करने का अधिकार है।
 
उन्होंने कहा कि खरगे जी इतने बुजुर्ग नेता हैं, हिन्दू संतों का अपमान, सनातन का अपमान, भगवा का अपमान यह उन्हें शोभा नहीं देता, जो हिन्दू होगा वो हिंदू संतों का अपमान नहीं करेगा।
 
प्रमोद कृष्णम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी भाजपा के नेता हैं, मुख्यमंत्री हैं, एक संत है, साधु-संन्यासी हैं, उनके विषय में इतनी हल्की टिप्पणी करना उनको (खरगे) शोभा नहीं देता।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे नारे पर पलटवार करते हुए कहा था कि जो लोग चाहते हैं कि देश एकजुट रहे, वे कभी भी इस तरह की विभाजनकारी टिप्पणियां नहीं करेंगे। खरगे ने भाजपा से कहा कि पहले वह तय कर ले कि उसे योगी के नारे बटेंगे तो कटेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एकता के संदेश एक हैं, तो सेफ हैं में से किसे अपनाना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख