सम्बंधित जानकारी
- रक्षा मंत्री सीतारमण ने अभिनंदन से की मुलाकात, खोले पाकिस्तान के राज...
- अभिनंदन को छोड़ने के बाद अब इमरान को चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार
- अभिनंदन की रिहाई, अपने ही घर में बुरी तरह घिरे इमरान खान
- नरेंद्र मोदी बोले- अब 'अभिनंदन' शब्द का अर्थ बदल गया है...
- अभिनंदन के साहस को रक्षा मंत्रालय ने किया सैल्यूट, तारीफ में कही यह बड़ी बात...
मूंछें हों तो... जांबाजी के साथ अभिनंदन की मूंछों ने भी जीता लोगों का दिल...
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शराबी' का डॉयलॉग 'मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी' आपने सुना ही होगा, लेकिन आज के इंडियन एयरफोर्स के महानायक जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन की मूछों की चर्चा चारों तरफ हो रही है। अभिनंदन के साहस और जांबाजी के साथ ही उनकी मूंछों ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर अभिनंदन की मूंछों की खूब तारीफें हो रही हैं। लोग कह रहे हैं मूंछें हों तो अभिनंदन जैसी। आश्चर्य नहीं जब कुछ दिनों बाद युवाओं में भी अभिनंदन की मूंछों को लेकर ट्रेंड चल पड़ेगा। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी मूंछों की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों का कहना है कि वे अभिनंदन की तरह ही मूंछें रखेंगे।
