1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 500 rupee fake note, home ministry issue alert

बाजार में 500 का नकली नोट, असली नोट से कितना अलग, कैसे करें पहचान?

500 rupee fake note
500 rupee note : बाजार में 500 रुपए के नए नकली नोटों से हड़कंप मच गया है। यह नोट दिखने में बिल्कुल असली जैसा लगता है। रंग, बनावट, गुणवत्ता और प्रिंट के मामले में बिल्कुल असली लगते हैं। ऐसे में उन्हें पहचानना आसान नहीं है। गृह मंत्रालय ने भी DRI, CBI, NIA, SEBI समेत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है।
 
बताया जा रहा है कि बाजार में पहले ही बड़ी संख्‍या में नकली नोटों की खेप पहुंच चुकी है। सरकार ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। सभी को नोटों की स्कैनिंग के लिए मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं और किसी भी संदिग्ध मुद्रा की सूचना तुरंत जांच एजेंसियों को देने को कहा गया है।
 
किसी भी एजेंसी के लिए यह जानना संभव नहीं है कि बाजार में कितनी नकली नोट चल रही है। गृह मंत्रालय को इस बात की काफी चिंता है और उसने लोगों से भी अलर्ट रहने के लिए कहा है। ऐसे में लोगों से सर्तक रहने को कहा गया है। उनसे संदिग्ध मुद्रा की रिपोर्ट करने का भी आग्रह किया गया है।  
 
गृह मंत्रालय के अनुसार, इन नोटों में एक बारीक लेकिन अहम गलती है—'RESERVE BANK OF INDIA' में ‘RESERVE’ की स्पेलिंग गलत है। असली नोट में E आता है, जबकि नकली में इसे गलती से A लिखा गया है।
 
सरकार FICN समन्वय समूह (FCORD), TFFC सेल और NIA जैसी एजेंसियों के माध्यम से नकली नोटों पर नजर रख रही है। वह हर हाल में नकली मुद्रा का नेटवर्क तोड़ना चाहती है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सऊदी अरब यात्रा से पहले दोनों देशों के संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी?