• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 women officers joined for the first time in artillery regiment
Written By
Last Updated : शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (15:41 IST)

Indian Army : तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं 5 महिला अधिकारी

Indian Army : तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं 5 महिला अधिकारी - 5 women officers joined for the first time in artillery regiment
  • भारतीय सेना ने तोपखाना रेजीमेंट में 5 महिला अधिकारियों को किया शामिल
  • तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं महिला अधिकारी
  • महिला अधिकारियों ने ओटीए में प्रशिक्षण किया पूरा
नईं दिल्ली। Artillery Regiment of Indian Army : भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में 5 महिला अधिकारियों को शामिल किया है। तोपखाना रेजीमेंट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों ने शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पायस मुद्गिल समेत पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पांच महिला अधिकारियों में से तीन को चीन के साथ लगती सीमाओं पर तैनात टुकड़ियों में नियुक्त किया गया तथा दो अन्य महिला अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ अग्रिम सीमा के समीप चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।

एक सूत्र ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में महिला अधिकारियों की तैनाती भारतीय सेना में चल रहे परिवर्तन का प्रमाण है। जनवरी में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने तोपखाना इकाइयों में महिला अधिकारियों को शामिल करने की घोषणा की थी। बाद में सरकार ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
आशीष अग्रवाल बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, लोकेंद्र पाराशर बनाए गए प्रदेश मंत्री