• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 4 people died in Uttarkashi, danger of flood increased in Delhi
Written By
Last Updated : मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (10:55 IST)

Monsoon : उत्तरकाशी में 4 लोगों की मौत, दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा, पंजाब में NDRF तैनात

Himachal Pradesh flood
heavy rain : उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही जारी है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा खास तौर पर प्रभावित है। कई पुल ढह गए। सडकें बह गई और नेशनल हाइवे बंद कर दिए गए हैं। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। यहां अब बाढ़ का खतरा नजर आने लगा है।

उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते 4 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आने से स्थिति बदतर हो गई है। पंजाब में भी बाढ़ के चलते लोगों की जान मुसीबत में फंसी हुई है। पंजाब में NDRF की 14 टीमों को तैनात की गई है।

हरियाणा के करनाल के कई गांवों में गंभीर जल-जमाव हो गया है और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी भी दी है। बारिश संबंधित घटनाओं में अभी तक उत्तर भारत में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश के चार राज्यों में एनडीआरएफ की 39 टीमों को तैनात किया गया है।
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
मप्र : दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 2 और चीते केएनपी के जंगलों में छोड़े गए