किसान आंदोलन से लेकर पीएम मोदी की देव दिवाली तक आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। कृषि आंदोलन से लेकर बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देव दिवाली तक इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर। आज की बड़ी खबरें...
08:41 AM, 30th Nov
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचेंगे और इस दौरान वे देव दीपावली में महोत्सव में हिस्सा लेंगे। मोदी के सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे।
08:39 AM, 30th Nov
कृषि बिल के विरोध में किसानों का प्रदर्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। किसानों ने आज दिल्ली के 5 एंट्री गेट सील करने की चेतावनी दी है। इससे दिल्ली आने जाने वाले लोगों को आज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
