शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 December : big news
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (13:17 IST)

किसान आंदोलन से लेकर चक्रवात बुरेवी तक आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

किसान आंदोलन से लेकर चक्रवात बुरेवी तक आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर - 3 December : big news
नई दिल्ली। देश में आज सबकी नजरें किसान आंदोलन और उससे जुड़ी खबरों पर लगी हुई है। दूसरी ओर चक्रवाती तूफान बुरेवी भी भारत में दस्तक देने को तैयार है। 3 दिसंबर की बड़ी खबरें...


12:59 PM, 3rd Dec
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12 बजे से किसान नेताओं की मोदी सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक हो रही है। इस बैठक के परिणामों से तय होगा कि किसान आंदोलन यहीं खत्म हो जाएगा या आगे और तेज होगा। पढ़िए विस्तार से...

12:56 PM, 3rd Dec
पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि किसान आंदोलन जारी रहा तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का हल निकलना चाहिए। सीएम सिंह ने कहा- पंजाब की अर्थव्यवस्था पर भी आंदोलन का असर हो रहा है।

08:14 AM, 3rd Dec
केरल में चक्रवात ‘बुरेवी’ के शुक्रवार तक पहुंचने की आशंका के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बुरेवी चक्रवात के मद्देनजर 7 जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 8 टीमों को तैनात किया गया हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने नौसेना और वायु सेना की मदद मांगी गई है। चक्रवाती तूफान से जुड़ी हर जानकारी...