गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 28 crore worth of heroin recovered at Delhi Airport
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (22:48 IST)

दिल्ली एयरपोर्ट पर 28 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद, मलावी की महिला गिरफ्तार

Heroin recovered
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 28 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में मलावी की एक महिला को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। आरोपी, जोहानसबर्ग से दोहा के रास्ते मंगलवार को भारत पहुंची थी।

वक्तव्य में कहा गया, महिला के सामान और हाथ में लिए गए बैग की जांच करने पर चार पैकेट में चार किलो सफेद पाउडर बरामद किया गया, जिसके मादक पदार्थ होने का संदेह है।'

संयुक्त कस्टम आयुक्त शौकत अली नुरवी (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बरामद किए गए पदार्थ की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया यह हेरोइन प्रतीत होता है। यात्री मलावी की नागरिक है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
CoronaVirus Live Updates : कोरोना संक्रमण का खौफ : प्रयागराज, वाराणसी एवं मेरठ में नाइट कर्फ्यू का ऐलान