1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 people arrested for giving sensitive information to ISI

Punjab: आईएसआई को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गुरदासपुर से 2 लोग गिरफ्तार

Punjab Police
2 people arrested for giving sensitive information to ISI: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने सोमवार को बताया कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के साथ संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि एक अभियान में गुरदासपुर पुलिस ने, संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के प्रयास को विफल कर दिया।
 
यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि 15 मई 2025 को मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह 'ऑपरेशन सिंदूर' से संबंधित गोपनीय विवरण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा कर रहे थे। इस सूचना में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही और प्रमुख रणनीतिक स्थान शामिल थे।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि उनके (संदिग्धों के) मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से खुफिया जानकारी की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और आठ कारतूस (.30 बोर) भी बरामद किए हैं।

यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी आईएसआई में अपने आकाओं के कथित तौर पर सीधे संपर्क में थे और उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी। गुरदासपुर के दोरंगला थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यादव ने बताया कि जांच जारी है और जैसे-जैसे मामले की तह तक जाएंगे, और खुलासे होंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश पूर्ण पेंशन के हकदार