1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 Pakistani spy arrested in Punjab, leaking sensitive information

पंजाब में 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, लीक कर रहे थे सेना की गोपनीय जानकारी

दिल्ली पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया

india pakistan tension
Pakistani spy arrested in Punjab : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सैन्य छावनी क्षेत्रों और वायुसेना अड्डों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया किया दोनों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संबंध है। 
 
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जासूसी के खिलाफ एक अभियान के दौरान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को शनिवार को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में उनके अमृतसर केंद्रीय कारागार में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ ​​पिट्टू के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का पता चला।
 
उन्होंने बताया कि शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
दिल्ली में 6 बांग्लादेशी महिलाएं हिरासत में : दिल्ली पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है।
 
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया के अनुसार, मंडावली पुलिस थाने को मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। एक टीम ने सबसे पहले अवैध प्रवासी होने के संदेह में एक महिला को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने पहाड़गंज इलाके में छिपे 5 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के ठिकाने का खुलासा किया। सूचना के आधार पर टीम ने बाकी महिलाओं को हिरासत में लिया।
 
छह महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। इनमें से किसी भी महिला के पास देश में रहने के लिए आवश्यक कोई वैध वीजा, पासपोर्ट या परमिट नहीं था। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को महिलाओं को उनके देश वापस भेजने के लिए प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा, 12 दिन में लिए 8 बड़े एक्शन