• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 19 yr old arrested for sending obscene pictures of ex-girlfriend
Written By
Last Updated : सोमवार, 15 मई 2023 (19:26 IST)

पूर्व प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पूर्व प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार - 19 yr old arrested for sending obscene pictures of ex-girlfriend
नई दिल्ली। दिल्ली में अपनी पूर्व प्रेमिका से संबंध खत्म होने के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार (arrest) किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वारका) सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के लक्ष्मी विहार का निवासी मानस लाहौरा (19) बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रथम वर्ष का छात्र है। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को फर्जी जी-मेल अकाउंट बनाने के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कोई व्यक्ति उसके अकाउंट पर और उसके परिवार के सदस्यों को उसकी अश्लील तस्वीरें भेज रहा है।
 
अधिकारी ने कहा कि तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी का पता लगाया गया। आरोपी लाहौरा ने पुलिस को बताया कि वह 2021 से शिकायतकर्ता लड़की के साथ रिश्ते में था और उसने इस साल उससे संबंध तोड़ लिया था। वह उससे बदला लेना चाहता था और इसलिए उसकी अश्लील तस्वीरें भेजता था। पुलिस ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल एक लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भीषण गर्मी में 7 किमी पैदल चली गर्भवती की लू लगने से मौत