शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. Banner of BJP leaders seen with garland of chappals in Puttur
Written By
Last Updated : सोमवार, 15 मई 2023 (19:15 IST)

हार की खीझ, पुत्तूर में चप्पलों की माला के साथ BJP नेताओं का बैनर आया नजर

हार की खीझ, पुत्तूर में चप्पलों की माला के साथ BJP नेताओं का बैनर आया नजर - Banner of BJP leaders seen with garland of chappals in Puttur
मेंगलुरु। दक्षिण कन्नड़ जिले में हिन्दुओं के गढ़ पुत्तूर को कांग्रेस के हाथों गंवाने से निराश भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने एक बैनर लगाया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा (DV Sadananda) और सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील (Nalin Kumar Kateel) को चप्पलों की माला पहनाई गई है।
 
पुत्तूर निर्वाचन क्षेत्र के 'पीड़ित हिन्दू कार्यकर्ताओं' ने यह बैनर लगाया है, जो इन दोनों ही नेताओं को हिन्दुत्व कार्यकर्ता अरुण कुमार पुथिला को सीट से वंचित करने के लिए जिम्मेदार मानते हैं। पुथिला ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा को हार के साथ इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
 
पुत्तूर में भाजपा उम्मीदवार आशा थिम्पा गौड़ा को केवल 37,558 वोट मिले जबकि बागी उम्मीदवार अरुण कुमार पुथिला को 62,458 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार राय ने 66,607 मत हासिल कर यह सीट जीती।
 
भाजपा को पुत्तूर में अपने ही कैडर की बगावत का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सीट के लिए पुथिला को नजरअंदाज किए जाने के कारण पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी थी। पुथिला और राय के बीच करीबी मुकाबला हुआ जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार ने अंतत: बाजी मार ली।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
शिवकुमार ने दिल्ली यात्रा रद्द की, मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर सबकुछ ठीक नहीं होने की अटकलें