1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 115 crore doses of vaccine administered in India: Mansukh Mandaviya
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (18:29 IST)

भारत में लगे वैक्सीन के 115 करोड़ डोज : मनसुख मांडविया

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मां‍डविया ने गुरुवार को कहा कि भारत में 115 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लोगों को लग चुके हैं। 
 
मांडविया ने सोशल मीडिया साइट कू पर टिप्पणी करते हुए लिखा- '115 करोड़ लगे वैक्सीन के डोज, देश सुरक्षित हो रहा हर रोज। इससे पहले उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की थी। 
उन्होंने कहा कि हम एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे। बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि महीने भर चलने वाले 'हर घर दस्तक' अभियान के अंत तक देश हर भारतीय का टीकाकरण कर लेगा।
 
मांडविया ने कहा कि टीकाकरण के जरिए कोविड-19 से प्रत्येक नागरिक की रक्षा करने के लिए भारत सरकार की दृढ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता के कारण देशव्यापी टीकाकरण अभियान को कई उपलब्धियां हासिल करने में मदद मिली। देश ने 21 अक्टूबर, 2021 को 100 करोड़ खुराक देने का गौरव हासिल किया था।
ये भी पढ़ें
दर्दनाक, पारिवारिक विवाद में ससुर ने काटे बहू के दोनों हाथ