1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 soldier martyred, 3 missing in avalanche in Ladakh

लद्दाख में हिमस्‍खलन में 1 सैनिक शहीद, 3 लापता

Avalanche in Ladakh
Avalanche in Ladakh, one soldier martyred: सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि लद्दाख में चीन सीमा के पास माउंट कुन के पास नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल भारतीय सेना की टीम एक हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इस कारण एक जवान शहीद हो गया तथा तीन अन्‍य लापता हो गए हैं।
 
सेना के सूत्रों ने बताया कि एक जवान का शव बरामद कर लिया गया है तथा तीन अन्य लापता हुए जवानों की तलाश की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि खराब मौसम और भारी बर्फ के ढेर के बावजूद, भारी बर्फ के नीचे फंसे अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। (फाइल फोटो)
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
Nobel Prize 2023 : क्लाउडिया गोल्डिन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार