गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 26 सितम्बर 2010 (14:19 IST)

मनमोहन ने सादगी से मनाया जन्मदिन

मनमोहनसिंह
FILE
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने रविवार को अपना 79वाँ जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और उपराष्ट्रपति मुहम्मद हामिद अंसारी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेज कर शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और उनके पुत्र राहुल गाँधी तथा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री को फोन कर शुभकामनाएँ दी।

प्रधानमंत्री को इस अवसर पर शुभकामनाएँ देने वालों में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अनेक केंद्रीय मंत्री, सांसद और कांग्रेस नेता शामिल हैं।

पिछले साल प्रधानमंत्री ने पिट्सबर्ग में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौटते हुए विमान में अपना जन्मदिन मनाया था।

मनमोहनसिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को तत्कालीन पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान के हिस्से में) के गाह में हुआ था। (भाषा)