dharma sangrah

Roop Chaudas 2025: रूपहले तुम्हारे चेहरे पर रोशनी झिलमिलाए...इन संदेशों को भेजकर दें रूप चतुर्दशी की शुभकामनाएं

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (15:05 IST)
Roop Chaudas 2025 Wishes: दीपावली से ठीक एक दिन पहले 'रूप चतुर्दशी' मनाई जाती है, जिसे 'रूप चौदस' या 'नरक चतुर्दशी' भी कहते हैं। इस साल ये त्योहार 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान के बाद उबटन लगाकर रूप-सौंदर्य निखारने और यमराज के लिए दीपक जलाने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधकार को दूर कर उजाला फैलाने का संदेश देता है, इसलिए इसे छोटी दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है। यहां नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के लिए शुभकामना संदेश दे रहे हैं जिन्हें आप अपने मित्रो और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं:

Roop Chaturdashi/ Narak Chaturdashi Wishes
रूपहले तुम्हारे चेहरे पर,
चौदहवीं का चांद मुस्काए,
हो विष्णु की कृपा ऐसी,
स्वर्ग सा आनंद दे जाए।
रूप चौदस की शुभकामनाएं

दियों की जगमगाती रोशनी से भरी पूरी थाली है,
चारों ओर छाई खुशहाली है,
आइये सब मिलकर मनाएं ये पावन पर्व,
आज छोटी दीवाली है।
रूप चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं!!

सजे रूप सौंदर्य अपार,
स्वर्गगामी हो यह संसार,
पल पल हो आपका मजेदार,
सदा मुस्काता रहे आपका परिवार।
रूप चौदस की हार्दिक शुभकामनाएं!!

चांद को चांदनी मुबारक,
सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को,
छोटी दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

रूप चौदस रूप खिलाए,
नरक चतुर्दशी स्वर्ग की राह दिखाए,
प्रेम गीत अब जीवन गाए,
यह पर्व जीवन में खुशियां लाए।
रूप चौदस की शुभकामनाएं
 

जीवन में मिले हर पाप से मुक्ति,
मिले प्रभु की ऐसी अनुपम भक्ति,
जीवन का हर पल चंदन हो जाए,
स्वर्ग की तुम्हारे बदन में सुगंध हो जाए।
रूप चौदस की शुभकामनाएं

बुराई पर अच्छाई की विजय हो,
हर जगह आपकी ही जय हो,
छोटी दीवाली धूमधाम से मनाएं,
छोटी दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

अंधेरा हुआ दूर रात के साथ,
नई सुबह आई दिवाली के साथ,
अब आंखे खोलो देखो एक संदेश आया है,
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं साथ लाया है।
छोटी दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

नरक के हो जाए बंद द्वार,
यमराज दें भय मुक्ति उपहार,
बढ़े आपका सौंदर्य अपार,
खिल खिला उठे परिवार।
हैप्पी नरक चतुर्दशी व रूप चौदस।
 

दीप जलते जगमगाते रहे,
हम आपको हमेशा याद आते रहे,
जब तक जिंदगी है दुआ है हमारी,
आप चांद की तरह जगमगाते रहे।
आप सभी को छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
ALSO READ: Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी पर क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती, पढ़िए हनुमान जी के दूसरे जन्म की कथा
 

 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

श्रावण मास विशेष: शिवलिंग पर कितने प्रकार के अभिषेक किए जाते हैं? जानिए हर अभिषेक का महत्व

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग-6 धनिया)

कर्क राशि में बना त्रिग्रही योग, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, नौकरी और व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ

07 August Birthday: आपको 7 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (7 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख