Daily Horoscope
✕

Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी पर क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती, पढ़िए हनुमान जी के दूसरे जन्म की कथा

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (15:24 IST)
Why hanuman jayanti is celebrated on narak Chaturdashi: नरक चतुर्दशी के दिन श्रीकृष्‍ण, यमदेव और भगवान हनुमानजी की पूजा होती है। हनुमानजी की पूजा विशेषकर होती है। महाबली हनुमान कलयुग के जीवित देवता कहलाते हैं। इन्हें दसों दिशाओं, आकाश और पाताल का रक्षाकर्ता कहा जाता है। भगवान हनुमान का मात्र नाम लेने से ही बड़े से बड़े संकट और परेशानियां दूर हो जाती हैं। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानी नरक चतुर्दशी को हनुमानजी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन का खास महत्व माना गया है। कहते हैं कि चैत्र पूर्णिमा को मेष लग्न और चित्रा नक्षत्र में प्रातः 6:03 बजे हनुमानजी का जन्म एक गुफा में हुआ था। मतलब यह कि चैत्र माह में उनका जन्म हुआ था। फिर चतुर्दर्शी क्यों मनाते हैं? आइये जानते हैं।

चैत्र पूर्णिमा या कार्तिक चतुर्दशी कब हुआ था हनुमान जी का जन्म: दरअसल, यह दोनों ही तिथियां हनुमान जी के जीवन में महत्वपूर्ण हैं, लेकिन दोनों का महत्व अलग-अलग है: अधिकतर मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मेष लग्न और चित्रा नक्षत्र में हुआ था। यह तिथि उनके अवतरण दिवस के रूप में पूजी जाती है।

वहीं कार्तिक चतुर्दशी (नरक चतुर्दशी) इस दिन को उनका दूसरा जन्मोत्सव या विजय अभिनंदन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। कुछ दक्षिण भारतीय मान्यताओं के अनुसार उनका जन्म इसी तिथि को हुआ था, जबकि एक अन्य कथा के अनुसार, माता सीता ने इसी दिन उन्हें अमरता का वरदान दिया था।

हनुमान जी के पुनर्जन्म की कहानी: नरक चतुर्दशी पर हनुमान जयंती मनाने की परंपरा को समझने के लिए, उनके बाल्यकाल की एक अत्यंत प्रसिद्ध कथा को जानना आवश्यक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी का बचपन का नाम मारुति था। एक बार, बाल मारुति नंदन को तीव्र भूख लगी। जब उनकी निद्रा टूटी, तो उन्हें आकाश में पूरब दिशा में उदय होता हुआ सूर्यदेव एक चमकदार लाल पका हुआ फल जैसा दिखाई दिया।

मारुति तुरंत उस फल को खाने के लिए आकाश की ओर उड़ चले। यह संयोग से अमावस्या का दिन था और राहु सूर्य को ग्रहण लगाने वाले थे। राहु कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाल मारुति ने सूर्य को एक ग्रास में निगल लिया। इससे तीनों लोकों में अंधकार छा गया और हाहाकार मच गया। जब इंद्रदेव ने अपने वज्र से हनुमान जी के मुख पर प्रहार किया, तो वे मूर्छित होकर पृथ्वी पर गिर पड़े। वज्र के प्रहार से उनकी हनु (ठुड्डी) टेढ़ी हो गई, जिसके कारण उनका नाम 'हनुमान' पड़ा।

अपने पुत्र पर हुए इस प्रहार से पवनदेव अत्यंत क्रोधित हुए और उन्होंने तीनों लोकों में वायु का प्रवाह रोक दिया। सृष्टि पर आए इस संकट को देखकर सभी देवताओं ने पवनदेव को शांत किया। ब्रह्मा जी ने हनुमान जी को दूसरा जीवन प्रदान किया और उन्हें अनेक दिव्य शक्तियों से विभूषित किया।

नरक चतुर्दशी पर हनुमान पूजा का महत्व
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को हनुमान जयंती या उनका 'विजय अभिनंदन महोत्सव' मनाने के पीछे का मुख्य कारण उनकी संकट मोचक छवि है। नरक चतुर्दशी की रात्रि नकारात्मक ऊर्जाओं के सक्रिय होने का समय मानी जाती है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। व्यक्ति को शक्ति, निर्भीकता और आत्मविश्वास प्राप्त होता है। सभी प्रकार के संकट और बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है।
ALSO READ: Narak chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी पर हनुमानजी को कौनसा दीपक लगाना चाहिए, जिससे होगा भय और पापों का नाश

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

सभी देखें

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठ पूजा पर अपनों को दें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश, हर कोई कहेगा जय छठी मैया

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख